Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2013

फिर ले आया मन

फिर उड़ चला ये   मन,  कागज़ और कलम की तलाश में  फिर मचल उठा ये मन ... कुछ बीते पल, कुछ बीते लमहे , अपनी जुबानी गुनगुनाने को  फिर  मचल उठा  ये मन , फिर उड़ चला ये मन ... हर दिल में जागते सपनों  को समझ कर, समझाने को  फिर मचल उठा  ये मन , फिर उड़ चला ये मन ... एक पक्की दोस्ती, एक सच्चे प्यार  को अपने दिल के शीशे से , दुनिया को दिखाने को ,  फिर मचल उठा ये मन , फिर उड़ चला ये मन ... कागज़ और कलम की तलाश में  फिर मचल उठा ये मन ...